{"_id":"572b82a24f1c1b44735ccfa6","slug":"married-to-the-beat-has-been-homeless-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को मारपीट कर किया बेघर, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को मारपीट कर किया बेघर, रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 05 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर मोहल्ला रजागंज निवासी नादिर अली की पुत्री शबनम को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने शबनम की ओर से उसके पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि महिला से उसके ससुर ने अश्लील हरकत भी की। विरोध पर उसे प्रताड़ित कर दहेज की मांग की जाने लगी।
मोहल्ला रजागंज निवासी नादिर अली की पुत्री शबनम की शादी नवंबर 2013 को बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुड्डू से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद उसके ससुर ने उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इसकी शिकायत करने पर उसके ससुरालियों ने विश्वास नहीं किया और उल्टे उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीसलपुर पुलिस से शिकायत करने पर गलती मानने पर मामले में समझौता हो गया। आरोप है कि इस पर उसके ससुर उससे रंजिश मानने लगे। षडयंत्र के तहत ससुरालियों ने दहेज में एक लाख रुपये, बाइक आदि की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 17 नवंबर 2015 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने शबनम की ओर से उसके पति गुड्डू, ससुर लल्लू, सास मुखबरी, ननद कनीजा, अनीसा, मुनीसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।