फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married suicide by pouring kerosene

मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Fri, 22 May 2015 11:21 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 22 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married suicide by pouring kerosene
साड़ी खरीद कर न देने से नाराज मोहल्ला देशनगर निवासी मोहन स्वरूप की पत्नी
विज्ञापन
30 वर्षीय मिथिलेस ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। बचाने के दौरान उसका पति और जेठ पप्पू उर्फ नंदकिशोर, जेठानी प्रेमा देवी और भतीजी किरन भी झुलस गई। पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने जेठ की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया।  
मोहल्ला देशनगर निवासी मोहन स्वरूप ने बताया कि उसकी पत्नी दो दिनों से नई साड़ी खरीद कर देने की बात कह रही थी। आर्थिक तंगी के कारण वह बृहस्पतिवार को साड़ी खरीदकर नहीं ला सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बृहस्पतिवार को देर शाम कहासुनी हो गई। इससे नाराज पत्नी मिथलेस ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार पर घर में कोहराम मच गया। विवाहिता को बचाने में पति, जेठ नंदकिशोर, जेठानी प्रेमा देवी और भतीजी किरन भी झुलस गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। झुलसे पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आधी रात के बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने जेठ की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। मृतका के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed