फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married death, accused of murder

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 06 Jul 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 शादी के महज दो महीने बाद ही एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, ससुराल वाले डायरिया से मौत होना बता रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी रामेश्वर ने बताया कि उन्होंने अपनी बीस वर्षीय बेटी धर्मवती की शादी नौ अप्रैल, 2016 को गजरौला क्षेत्र निवासी एक युवक से की थी। दो दिन पहले उनकी बेटी से फोन पर बात हुई। तब उसने सात जुलाई को एक रिश्तेदार की शादी में आने की बात कही थी। सोमवार रात को उसकी ससुराल के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। ससुराल वालों का कहना था कि धर्मवती की मौत डायरिया से हुई है। पहले उन्होंने बिठौरा के एक डाक्टर को दिखाया था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर आए। 
विज्ञापन

इधर, विवाहिता की मौत की सूचना पुलिस के जरिए मायके वालों को दी गई। कुछ ही देर में विवाहिता के घर वाले जिला अस्पताल आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी निर्मल विष्ट ने दोनों पक्षों से बात कर घटना की जानकारी ली।  सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed