{"_id":"5751be4a4f1c1b8c4910911a","slug":"married-alive-accused-of-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलसी हालत में भर्ती की गई महिला की इलाज के दौरान मौत होने के बाद मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, जिसमें बाइक की मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम देने की बात कही है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव उलैहतापुर निवासी माखनलाल के अनुसार उसकी चौबीस वर्षीय बेटी नीलम की शादी छह साल पहले बरखेड़ा क्षेत्र के फूटाकुआं गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। इससे उसको दो बेटियां हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दिए गए दहेज से नाखुश थे। पिछले कई दिनों से बाइक की मांग की जा रही थी। उसे देने में असमर्थता जताने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। एक महीना पहले ही दोनों के बीच सुलह कराकर वापस सुसराल भेजा गया था। आरोप है कि मांग पूरी न होने से नाराज होकर 25 मई को ससुराल वालों ने पहले विवाहिता की पिटाई लगाई। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल भर्ती कराकर निकल गए। दूसरे दिन गांव वालों से इसकी जानकारी लगने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी की। परिवार वालों ने पति, ससुर, देवर और सास पर दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। कार्यवाहक एसओ बरखेड़ा मनोज सागर ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। घटना की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।