{"_id":"a6378551c35d81bf7778696839286c3b","slug":"many-villagers-fled-due-to-fear-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दहशत के चलते कई लोग गांव से भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की दहशत के चलते कई लोग गांव से भागे
Purnpur
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद शाहगढ़ गांव पुलिस छावनी बन गया है। दहशत के चलते तमाम लोग गांव से पलायन कर गए है। महिलाओं और अन्य लोगों ने पुलिस पर घरों में घुसकर बेकसूर लोगों को पीटने और हिरासत में लेने का आरोप लगा पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगा दिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी 12 लोगों ने भी पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की घटना के बाद से शाहगढ़ गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दो समुदायों में झड़प व पथराव के बाद पुलिस ने लोगों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। गांव के अधिकांश लोग गांव से दूसरे गांव और खेतों में भाग गए। पुलिस कार्रवाई के बाद आधे गांव में गलियां सूनी और घर खाली दिखे। गांव की कमला देवी ने बताया कि उसे घटना की सही जानकारी तक नहीं है। फिर भी पुलिस ने उसके घर की ईंटों की दीवार गिराकर उसकी और उसके घरवालों की पिटाई की। गांव की बुजुर्ग महिला कटोरी देवी, लीलावती आदि ने बताया कि पुलिस ने फायरिंग की है। इससे गांव के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घरों में घुसकर पुरुषों के अलावा महिला, बच्चों को भी खींच-खींच कर पीटा है। वीरेंद्र आदि ने भी घरों में घुसकर बेकसूर लोगों की पिटाई करने का आरोप पुलिस पर लगाया। पुलिस हिरासत में लिए गए ओमप्रकाश, लालता प्रसाद, गजराम, महेंद्रपाल, हर प्रसाद, विकलांग जगदीश प्रसाद, बाबूराम ने बताया कि वे लोग तो घरों में थे। पुलिस ने घरों में घुसकर लाठी, डंडों से बेहरहमी से उन लोगों की पिटाई की और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन