फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mandi incharge line hazir to due faulty NCR

एनसीआर में लापरवाही पर मंडी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Thu, 10 Aug 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 10 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Mandi incharge line hazir to due faulty NCR
- फोटो : डेमो ‌प‌िक

मारपीट के एक मामले में दर्ज की गई एनसीआर पर कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी कलानिधि नैथानी ने बीसलपुर के मंडी चौकी प्रभारी कुंवर पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा री-पोस्टिंग पर तैनात 21 अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इंस्पेक्टर इंद्र मोहन बडोला को प्रभारी डीसीआरबी, देशपाल सिंह को क्राइम ब्रांच, एसआई अंशुल सिरोही को प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व घुमंतू सेल, विजेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी शाही, अभय कुमार पांडे देवहा चौकी प्रभारी, मनीराम को बीसलपुर कोतवाली, जोखन यादव को बलरामपुर चौकी प्रभारी, शैनेंद्र सिंह को थाना न्यूरिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह को एसएसआई जहानाबाद, मेराज अली को प्रभारी चौकी घुंघचाई, भरत वर्मा चौकी प्रभारी ललौरीखेड़ा बनाए गए। हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह व राजेश कुमार को बीसलपुर कोतवाली भेजा है। इसके अलावा कांस्टेबल अवनेश कुमार को बरखेड़ा, दिलीप कुमार सिंह को गजरौला, प्रमोद कुमार शर्मा को कोतवाली, प्रेम नरायण शर्मा को बिलसंडा, रामनरेश को गजरौला, रफीक अहमद को गोपनीय कार्यालय एसपी, प्रीति यादव को शिकायत प्रकोष्ठ, अवधेश शर्मा को बीसलपुर कोतवाली भेजा गया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि स्थानांतरण किए जाने वालों में अधिकांश ऐसे पुलिसकर्मी है जो रिपोस्ट थे। थानों से आख्या मंगाकर इनको अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। एसआई मनीराम सिंह के विरुद्ध ट्रक छुड़वाने के मामले में अवैधानिक लेनदेन संबंधी आडियो सीडी डाक से प्राप्त हुई थी। इसको लेकर उनकी विभागीय जांच सीओ बीसलपुर को सौंपी गई है। उनका चौकी इंचार्ज का पद भी इसी में हटाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed