फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maintain relations trick, now made abortion

झांसा देकर बनाए संबंध, अब कराया गर्भपात  

Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद। Updated Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Maintain relations trick, now made abortion
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
निकाह का दवाब बनाने पर जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने गांव के ही युवक पर लगाए आरोप, दी तहरीर 

 थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर निकाह का झांसा देकर संबंध बनाने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने और निकाह का दवाब डालने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि उसके  गांव के युवक फखरूद्दीन ने करीब छह माह पूर्व निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बना लिया। इससे कुछ दिनों बाद गर्भवती होने पर जल्द शादी का बहाना बनाकर गर्भपात करा लिया। लेकिन अब काफी समय से निकाह की बात कहने पर टाल मटोल कर रहा है। युवती का आरोप है कि 14 सिंतबर को भी युवक उसके घर आया और संबंध बनाने की कोशिश की। निकाह से पहले संबंध बनाने से इंकार करने पर उसने जबरदस्ती का प्रयास किया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर होने पर पड़ोसियों ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया। लेकिन फखरूद्दीन द्वारा निकाह करने की बात करने उसे छोड़ दिया गया। अगले दिन जब घर वाले निकाह की बात करने पहुंचे तो फखरूद्दीन घर से फरार हो गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बताया कि तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed