फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Magic thrashed the vegetable seller , death

मैजिक ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, मौत

Wed, 03 Jun 2015 11:40 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
न्यूरिया/पीलीभीत। Updated Wed, 03 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Magic thrashed the vegetable seller , death
गांव जनकपुरी में गांव के ही सब्जी विक्रेता 40 वर्षीय खूबचंद को मैजिक ने
विज्ञापन
रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

गांव जनकपुरी निवासी लौंग श्री ने बताया कि उनके  पति खूबचंद गांव में ही सड़क के किनारे फड़ लगाकर सब्जी की बिक्री करते थे। बुधवार को वह दुकान पर बैठे थे। तभी मैजिक ने उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति को जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने खूबचंद को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक मैजिक मौके पर छोड़कर भाग निकला। उधर हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई तो परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां खूबचंद का शव देखकर परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। पत्नी लौंग श्री का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लिया है। मृतका के दो पुत्रियां 17 वर्षीय मंजू, 12 वर्षीय प्रीती व एक पुत्र 10 वर्षीय सूरज है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed