{"_id":"59207d7e4f1c1b2075f228a6","slug":"mafia-don-munna-bajrangi-leaves-for-jhansi-on-supreme-court-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी झांसी रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी झांसी रवाना
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 20 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
मुन्नना बजरंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में एक माह 11 दिन रहने के बाद माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा झांसी जेल भेज दिया गया। शनिवार सुबह सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उसको रवाना कर दिया गया।
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या करने समेत अन्य संगीन मुकदमों में लिप्त जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेदयाल निवासी माफिया डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी को प्रशासनिक आधार पर नौ अप्रैल को झांसी जेल से पीलीभीत शिफ्ट किया गया था। इसके बाद से जिला कारागार में उसकी सुरक्षा को लेकर बंदोबस्त तेज कर दिए गए थे। इधर, मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में वापसी को जुगत में लगा रहा। इसके लिए मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाली गई थी। जिसके बाद से उसके जल्द यहां से वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन जेल प्रशासन आदेश न मिलने की बात कहता रहा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे मुन्ना बजरंगी को सख्त सुरक्षा पहरे में झांसी रवाना कर दिया है। उसके साथ जाने वाले फोर्स की संख्या को गोपनीय रखा गया है। हालांकि संख्या करीब दो दर्जन के करीब आंकी जा रही है। इसके अलावा बुलेट प्रूफ वाहन में रवाना किया गया।
000
सुप्रीम कोर्ट का मुन्ना बजरंगी को वापस झांसी जेल भेजने का आदेश मिला था। उसी के आधार पर कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त के साथ उसको रवाना कर दिया गया है। वह यहां नौ अप्रैल को आया था।
विज्ञापन
अनूप सिंह, जेल अधीक्षक