{"_id":"5ec5293a341666dc37d3bbba6176907d","slug":"luxury-car-caught-uttarakhand-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में पकड़ी उत्तराखंड की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार में पकड़ी उत्तराखंड की शराब
पीलीभीत।
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने उत्तराखंड से कार में रखकर लाई जा रही 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर थाना दियोरनियां (बरेली) के गांव सेमरखेड़ा निवासी चालक भगवतसरन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार सीज कर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें उत्तराखंड से क्वालिस में भारी मात्रा में उत्तराखंड की अंग्रेजी शराब लेकर पीलीभीत की ओर आने की सूचना दी थी। उनके निर्देश पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने आबकारी टीम के साथ घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे टनकपुर हाइवे पर न्यूरिया की ओर से आ रही क्वालिस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें दो पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब की 24 बोतल बरामद हुईं। पुलिस ने थाना दियोरनिया (बरेली) के गांव सेमरखेड़ा निवासी चालक भगवतसरन को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कार चालक ने बताया कि वह बरामद शराब उत्तराखंड की कोतवाली खटीमा के गांव मझोला से लेकर नवाबगंज जा रहा था। पुलिस ने कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 261 आईपीसी व एक्साइज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का चालान भेज दिया गया है।