फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lootpat

घर में घुसकर लूटपाट, एक बदमाश दबोचा

Wed, 20 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 20 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
lootpat
इसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सुबह उसे पुलिस केे हवाले किया गया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। बदमाशों ने कुछ अन्य घरों में घुसकर चोरी का प्रयास भी किया। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव निवासी राजू सिंह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब 11.20 बजे दीवार फांदकर अंदर कुछ चोर घुसे और कमरे में 50 हजार की नकदी का छोटा सा बक्सा और सोने की चैन, दो अंगूठी, पायल आदि चुराकर ले जाने लगे। जाते-जाते उनमें से एक ने आंगन में सो रही महिला का कुंडल नोच लिया। इस पर महिला जाग गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुन उसके पति सहित आसपास के ग्रामीण भी जाग गए। इस पर चोर अंधेरे में भागने लगे। इस बीच भागते समय उनमें से एक युवक पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जिसे गांव वालों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। रातभर उसे कमरे में बंद रखा गया और सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को कब्जे में लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अफसर निवासी जिला शाहजहांपुर बताया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके तीन अन्य साथ भागने में सफल हो गए। फरार साथियों के पास ही घर से चोरी की गई नकदी और लूटे गए जेबर हैं। वहीं गांव के रामकुमार और रघुवीर ने बताया कि उनके घर में भी रात को चोर घुसे थे। इसमें उन्होंने रामकुमार की बाइक ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनके जागने पर घर के बाहर बाइक छोड़कर भाग गए। वहीं रघुवीर के घर के बाहर खड़ी ट्रॉली का कुंडा निकाल लिया, ग्रामीणों के अनुसार चोरों की संख्या छह से आठ के बीच थी। राजू ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed