फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Looters in sub station by making employees hostage

कर्मचारियों को बंधक बनाकर सब स्टेशन में लूटपाट

Wed, 17 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 17 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मंगलवार रात औद्योगिक विद्युत सब स्टेशन पर धावा बालेकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाश सब स्टेशन से तार, बैट्री सहित लगभग एक लाख का माल लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। जेई की तहरीर की पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।पूरनपुर कस्बे के निकट खमरिया गांव में विद्युत विभाग की ओर से औद्योगिक सब स्टेशन बनवाया गया है। मंगलवार रात यहां दो कर्मचारी रामनरेश व प्रेमराज तैनात थे। रात करीब 10.40 बजे एक नकाबपोश बदमाश परिसर में दाखिल हुआ। रामनरेश ने उसे टोका तो बदमाश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच बाकी पांचों बदमाश परिसर में घुस गए। बदमाशों ने रामनरेश और प्रेमराज दोनों को तमंचा तानकर धमकाते हुए कमरे में ले गए और रस्सी से दोनों को बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने दो बैट्रियां, दो खाली ड्रम और बिजली का तार सहित लगभग एक लाख का माल लूट लिया। रामनरेश के अनुसार बदमाश सुबह लगभग  2.45 बजे तक परिसर में रहे। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों कर्मचारियों से जानकारी की। सुबह जेई शंकरलाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र नरायन सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed