{"_id":"10f3d9af7c359fa6b962815624bab893","slug":"loot-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला के कान से झुमकी नोंचकर लुटेरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े महिला के कान से झुमकी नोंचकर लुटेरा फरार
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी एक विवाहिता के
विज्ञापन
दोनों कान से सोने की झुमकी एक लुटेरा नोंचकर भाग निकला। घटना के दौरान
महिला मानपुर चौराहे पर फल खरीद रही थी।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी छोटेलाल की पत्नी राजवती ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर को मानपुर चौराहे पर फल खरीद रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा कान से सोने की दोनों झुमकी खींच लीं और भाग गया। इससे महिला के कान में घाव बन गया और खून निकलने लगा।
विवाहिता का शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर जमा हुए और माजरा समझ सके, तब तक लुटेरा काफी दूर निकल चुका था। विवाहिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने झुमकी की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई है। उसने इस लूट के मामले में एक युवक पर शक जाहिर किया है।