{"_id":"efc7c4caeb100539574cbaf8a110f9a8","slug":"looking-traitors-police-said-barabanki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज की तलाश में आई बाराबंकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखेबाज की तलाश में आई बाराबंकी पुलिस
पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
नगर की पंजाबी कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने बाराबंकी में एक अन्य व्यक्ति को खड़ा कर दूसरे की जमीन बेच दी। धोखाधड़ी के इस मामले में पूरनपुर पहुंची बाराबंकी पुलिस ने देर रात आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आरोपी के न मिलने पर पुलिस लौट गई।
बाराबंकी के थाना रामनगर के एसआई प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ नगर की पंजाबी कॉलोनी में कुलदीप सिंह के घर पर दबिश दी। आरोपी के हाथ न लगने पर पुलिस लौट गई। एसआई प्रदीप यादव ने बताया कि कुलदीप सिंह ने धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन बेच दी थी। जमीन स्वामी पलविंदर सिंह पाल ने रामनगर थाने में कुलदीप सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपार्ट दर्ज कराई थी। इसमें तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुलदीप सिंह और उसका एक साथी अभी हाथ नहीं लग सका। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुलदीप सिंह के खिलाफ बाराबंकी में धोखाधड़ी के दो और मामले भी मुकदमे दर्ज हैं।