फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard from cane farm, made dog

गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ, कुत्ते को बनाया निवाला

Sun, 20 Aug 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Updated Sun, 20 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Leopard from cane farm, made dog
leopard couple
सूचना पर वन विभाग की पहुंची टीम ने किया अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत 
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर के समीप गन्ने के खेत पास घूम रहे कुत्ते पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। खेत से निकलकर तेंदुआ कुत्ते को खाकर वापस खेत में घुस गया। इसकी सूचना मिलने पर हरीपुर के रेंजर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। तेंदुए की चहलकदमी से आसपास के किसान दहशत में हैं। 

घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। हरीपुर जंगल से सटे गांव कुंवरपुर निवासी दुर्जन सिंह गांव के निर्मल सिंह के खेत के समीप पशुओं के लिए घास काटने गए थे। उनके पीछे उनका कुत्ता भी खेत में जा पहुंचा। इस दौरान समीप के एक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने कुत्ते पर हमला बोलकर उसे खाने लगा। आहट पर दुर्जन सिंह ने शोर-शराबा किया। लोगों के एकत्र होने पर तेंदुआ कुत्ते का शव छोड़कर गन्ने के खेत मेें घुस गया। सूचना पर हरीपुर रेंजर राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पदचिह्न देखकर उन्होंने तेंदुए के होने की तस्दीक की। उन्होंने आसपास के लोगों को सतर्क रहने, अंधेरे में अकेले घरों से न निकलने आदि की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि जंगल से सटे गन्ने के खेत में तेंदुआ है। लोगों को सतर्क कर दिया गया। कर्मचारियों को भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed