{"_id":"3b5ce4e05ae099c83eff167a3fe845fb","slug":"learn-more-from-being-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से ज्यादा दुर्घटनाओं में जा रही जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या से ज्यादा दुर्घटनाओं में जा रही जान
पीलीभीत।
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। स्टेडियम में समाप्त हुई रैली को संबोधित करते हुए प्रभारी डीएम/एडीएम अजयकांत सैनी ने कहा कि यातायात नियमों के पालन कर हम खुद के साथ दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं।
परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। गैस चौराहे से शुरू हुई रैली में प्रभारी डीएम/एडीएम अजयकांत सैनी समेत अधिकारी चल रहे थे। उनके पीछे कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चे व अन्य कई कॉलेजों के छात्र छात्राएं व स्काउट गाइड शामिल थे। सुरक्षित चले सुरक्षित लौटें, यातायात नियमों का पालन करें, दुर्घटना से देर भली सहित तमाम नारे लिखी पट्टिकाओं के साथ निकली रैली सुनगढ़ी थाना, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, स्टेडियम रोड होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची।
इस दौरान एआरटीओ राजेश कार्दम एवं उनके स्टाफ ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। स्टेडियम में हुए समापन में एडीएम बाइक चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की जरूरत क्यों है, इस पर विस्तार से बताया। अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि हत्या से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। दूसरा पहलू यह है कि सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर युवाओं की मौत हो रही है, जो देश के लिए बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने खुद के साथ दूसरों के लिए भी यातायात नियमों करने की अपील की। अंत में बच्चों को उपहार बांटे गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी महामिलिंद लाल, सीओ सिटी यशवीर सिंह, डीएफओ सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार, स्काउट के जिला सचिव सतेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, पुष्पा बोरा, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान, ओमहरि वाजपेई, सहित कई लोग थे।