फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kkra bled over to the outpost Found missing dairy owner

खकरा चौकी के पास लहूलुहान  मिला लापता डेयरी स्वामी

Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kkra bled over to the outpost Found missing dairy owner
जख्मी - फोटो : pilibhit, beureu
शनिवार की रात टहलने निकले एक डेयरी स्वामी पर किसी ने अचानक पीछे से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर गए। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवार वाले उन्हें ढूंढते रहे। सुबह वह लहूलुहान हालत में खकरा पुलिस चौकी के पास मिले। सूचना पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार वालों ने पुरानी रंजिश में यह प्राण घातक हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहतशिम खां निवासी मनप्रीत सिंह के अनुसार उसके चाचा दीदार सिंह पुत्र बक शीश सिंह की दूध की डेयरी है। शनिवार रात करीब दस बजे घर से बाहर टहलने गए थे पर देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार वालों ने शहर में रेलवे स्टेशन, टनकपुर हाइवे, मेन मार्केट समेत कई स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह खकरा पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे दीदार सिंह घायल हालत में पड़े मिले। उनके सिर से खून बह रहा था और शरीर में कई जगह लाठी के निशान बने थे। घरवालों ने खकरा चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल सिर्फ इतना बता पा रहा है कि उसको किसी ने पीछे से सिर में लाठी मारी और वह अचेत हो गया। तहरीर में यह भी बताया गया है कि खेत और मकान को लेकर उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसी के चलते हमला होने की आशंका जताई गई है। खकरा चौकी प्रभारी अशोक शर्मा का कहना है कि मामला मारपीट का नहीं है। युवक किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed