{"_id":"5770120b4f1c1bca7379ab1c","slug":"khaki-who-attacked-suv-driver-screws","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर हमला करने वाले स्कार्पियो चालक पर शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी पर हमला करने वाले स्कार्पियो चालक पर शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान बरखेड़ा पुलिस पर हमला करने के मामले में स्कार्पियो चालक के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं।
बता दें कि शनिवार को बरखेड़ा पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना गेट पर बैरियर लगाकर स्कार्पियो कार को रोकने की कोशिश की थी। कार से पशु तस्करी होने की बात कही गई थी। कार रोककर चेकिंग के दौरान चालक ने होमगार्ड शंकरपाल का हाथ पकड़कर गाड़ी भगा दी। काफी दूर लटकने के बाद होमगार्ड गिरकर घायल हो गया। इस दौरान एसओ ओमहरि बाजपेई भी बाल बाल बचे थे। कार की तलाश में काफी मशक्कत की गई, लेकिन पुलिस असफल रही। घटना के बाद कार चालक पर कानूनी कार्रवाई की गई है। बरखेड़ा पुलिस ने घायल होमगार्ड से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि कार नंबर के जरिए उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। सरकारी कार्य मेें बाधा और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।