{"_id":"964e3e275d4c40dadfe211783bbcbf66","slug":"khaki-ka-raub-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में छात्रों को पकड़ा, अवैध शराब में किया चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी में छात्रों को पकड़ा, अवैध शराब में किया चालान
पीलीभीत।
Updated Sat, 02 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाकी की दबंगई ने थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बगनेरा बगनेरी निवासी दो
विज्ञापन
छात्रों का भविष्य दागदार कर दिया। बैंक में नो-ड्यूज बनवाने के दौरान शाखा
प्रबंधक से हुई कहासुनी के दौरान पहुंची पुलिस दोनों छात्रों को पकड़कर
थाने लाई। बाद में 10 और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद दिखाकर दोनों का चालान
कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है।
गांव बगनेरा बगनेरी निवासी निरंजन कुमार गंगवार ने बताया कि वह शहीद भगत सिंह स्मारक हाईस्कूल मुंडलिया गौसू में प्रधानाध्यापक हैं। उनका बेटा रवि गंगवार बीए द्वितीय वर्ष और गांव निवासी उसका दोस्त पुरुषोत्तम एमएससी फाइनल का छात्र है। 10 अप्रैल को रवि अपने साथी पुरुषोत्तम के साथ अमरिया स्थित बड़ौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश शाखा पर नो-ड्यूज बनवाने गया था। मैनेजर के नो-ड्यूज बनाने से इंकार करने पर कहासुनी हो गई।
इसी बीच मौके पर थाना अमरिया में तैनात एचचसीपी नरायनदास राठौर व सिपाही अमजद अली पहुंचे और दोनों छात्रों की पिटाई करने के बाद थाने ले गए। जानकारी होने पर उन्हाेंने ग्राम प्रधान को थाने भेजा। पुलिस ने प्रधान से कहा कि अभी शाखा प्रबंधक की ओर से तहरीर नहीं आई है। शाम तक तहरीर यदि नहीं आएगी तो दोनों को छोड़ देंगे।
अगले दिन रवि के पास से 10 और पुरुषोत्तम के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद दिखाकर दोनों का चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है। छात्र रवि के पिता ने शपथपत्र के साथ डीआईजी बरेली को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर दोषी मिलने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी दफ्तर में फफक
कर रोई महिला सिपाही
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी के एक मुंशी की अभद्रता और गाली गलौच करने से आहत महिला सिपाही सुनीता चौहान एएसपी दफ्तर पहुंची। महिला ने मुंशी की अभद्रता बताते समय एएसपी के सामने रो पड़ी। एएसपी में मुंशी को फटकार लगाते हुए उसे अपने दफ्तर में तलब किया है।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे महिला सिपाही सुनीता चौैहान एएसपी दफ्तर पहुंची। उसने एएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह थाना सुनगढ़ी में तैनात हैं। उसकी तबियत ठीक नहीं रहती है। इसलिए तीन दिन का अवकाश प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह से स्वीकृत कराया था। शनिवार से वह छुट्टी पर थी। आज सुबह जब वह घर पर थी। तभी थाने के मुंशी वीरेंद्र ने फोन किया और कहा कि तुम्हें बरेली जाना है। तुम्हारी ड्यूटी लगाई गई है।
इस पर उसने कहा कि वह तो छुट्टी पर है। इस पर मुंशी भड़क गए और उससे अभद्रता करने लगे। यह कहते हुए वह फफक कर रोने लगी। मुंशी ने कहा कि उसे ड्यूटी पर जाना पड़ेगा। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मोबाइल पर मुंशी को फटकारते हुए दफ्तर में तलब किया है। एएसपी ने बताया कि मुंशी को बुलाकर पहले मामले की जानकारी ली जाएगी। यदि महिला के आरोप सही मिले तो आरोपी मुंशी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।