फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kala will probe the beating case

काला की पिटाई मामले की होगी जांच

Thu, 14 May 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 14 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
kala will probe the beating case
माधोटांडा पुलिस की पिटाई से घायल थाना व कसबा माधोटांडा निवासी काला शर्मा
विज्ञापन
की पिटाई मामले में की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। उधर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे काला शर्मा की हालत में सुधार है। उधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आला अधिकारियों ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
माधोटांडा पुलिस ने नौ मई 15 को फरार हुए प्रेमी युगल को अमृतसर (पंजाब) से बरामद कर मंगलवार को थाना लाई थी। आरोप है कि पुलिस व युवती के घर वालों ने थाना व कसबा माधोटांडा निवासी प्रेमी काला शर्मा की जमकर पिटाई की थी। जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को मरणासन्न हालत में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मामला संज्ञान में आने पर आलाअधिकारी आरोपी पुलिसकर्मियों के बचाव में उतर आए। इसी क्रम में अधिकारियों से इशारा मिलने पर माधोटांडा पुलिस ने मंगलवार की देर शाम युवती के भाई की ओर आरोपी काला शर्मा के खिलाफ अपहरण व अगले दिन एसपी के आदेश पर घायल की बहन की ओर से एक दरोगा सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। खासबात यह है कि पुलिस ने एफआईआर में दरोगा का नाम नहीं खोला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एएसपी सुधीर कुमार सिंह से बताया कि घायल की बहन अनारा शर्मा की ओर से दर्ज मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। जांच के बाद ही आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की लापरवाही की वह खुद जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed