फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kabza

दरवाजा तोड़कर कब्जा करने का आरोप

Tue, 17 Feb 2015 07:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Feb 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
 शहर के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी मोहम्मद अलीम ने मोहल्ला खुशीमल निवासी कुछ लोगों पर उसके खंडहरनुमा मकान का दरवाजा तोड़कर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी मोहम्मद अलीम ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला खुशीमल्ल स्थित लाल रोड पर एक खंडहरनुमा भवन खरीदा था। 17 फरवरी को पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और उस पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि मकान में रखे 10 कट्टे सीमेंट, साइकिल व पांच मीटर प्लास्टिक की पन्नी चोरी कर ले गए। कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और गालीगलौज की। उन्होंने मामले की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed