{"_id":"57c86e9c4f1c1b3d782cbcbd","slug":"janitor-accused-of-raping-minor-daughter-of-the-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार पर मजदूर की नाबालिग बेटी से रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार पर मजदूर की नाबालिग बेटी से रेप का आरोप
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी से रेप का आरोप चौकीदार पर लगाया है। शिकायत पर सीओ सिटी ने ठेका चौकी प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने लड़की की पहचान पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के मजदूर ने सीओ सिटी से शिकायत की कि वह 15 दिनों से जिला अस्पताल में मजदूरी कर रहा है। उसके साथ 14 साल की बेटी और दो साल का बेटा भी रहता है। बड़ा बेटा छतरी चौराहे पर एक होटल में काम करता है। मजदूरी करने के बाद वह वहीं खुले में सो जाते हैं। मंगलवार रात को मजदूर अपने बड़े बेटे से मिलने छतरी चौराहे पर गया था। आरोप है कि इसी बीच चौकीदार करने वाले शाहजहांपुर के एक 23 वर्षीय युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार किया। मजदूर की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। चौकीदार की तलाश की जा रही है।
मामला प्रारंभिक जांच में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पहले सिर्फ चौकीदार का नाम बताया गया था। अब लड़की चार लोगों के नाम ले रही है। हिरासत में लिए गए युवक से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
- निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
पीलीभीत। पुलिस संगीन अपराध के मामलों में भी लापरवाह रहती है, यह एक बार फिर साबित हो गया है। मजदूर की बेटी से दुराचार के मामले में पहले तो पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पंद्रह घंटे तक पिता को एक थाने से दूसरे थाने टहलाया जाता रहा। बाद में जब पिता ने सीओ से शिकायत की तो एक युवक को हिरासत में लिया गया। हालांकि अब भी पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है लेकिन अब तक किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर स्थिति स्पष्ट करने की जहमत नहीं उठाई है। मजदूर ने बताया कि बेटी से घटना का पता लगने पर वह सबसे पहले सुनगढ़ी थाने गया। पुलिस को बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी तो मामला कोतवाली क्षेत्र का बताकर वहां जाने को कह दिया गया। रात में ही उसने फोन पर सीओ सिटी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सुनगढ़ी थाने की महिला दरोगा ने किशोरी से घटना की बाबत पूछताछ की। इसके बाद किशोरी को लेकर एक दरोगा कोतवाली थाने पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद दरोगा ने रेप की बात सुनकर सुनगढ़ी के दरोगा से ही उलझना शुरू कर दिया और घटना कोतवाली क्षेत्र की न बताकर भगा दिया। अगले दिन मजदूर बेटी को साथ लेकर सीओ सिटी से मिला तब कहीं पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन किशोरी का मेडिकल परीक्षण अब तक नहीं कराया है।