फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jail Superintendent , including three Tahrir against

जेल अधीक्षक समेत तीन के खिलाफ तहरीर

Thu, 07 May 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jail Superintendent , including three Tahrir against
जिला जेल में बंद
विज्ञापन
राजीव उर्फ टिंकू की मौत के बाद परिवार वालों में आक्रोश है। बुधवार को बंदी के भाई प्रकाश वर्मा मोहल्ले के तमाम लोगों के साथ शहर कोतवाली पहुंचे और जेल अधीक्षक, जेलर और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के तहरीर रिसीव करने पर घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, बंदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो उसने मौत होने से पूर्व कुछ खाया नहीं था। उसकी मौत सुबह 10.15 से पहले होने की पुष्टि की गई है। इससे साफ है कि बंदी की मौत जिला जेल में ही हुई थी।

जिला जेल में कुकर्म व पाक्सो एक्ट में जिला जेल में निरुद्ध मोहल्ला थान सिंह निवासी राजीव की मंगलवार की सुबह संदग्धिहालात में मौत हो गई थी। जेल प्रशासन का दावा था कि बंदी की तबियत बिगड़ने पर उसे सुबह 10.28 मिनट पर जेल से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

10.35 मिनट पर जिला अस्पताल पहुंचे बंदी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। घर वाले शुरू से ही उसकी मौत पर संदेह जता रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घर वाले मोहल्ले के कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। मृतक के भाई प्रकाश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 अप्रैल 15 को वह अपने भाई राजीव से मिलने कचहरी गया था।

जहां भाई ने जेल प्रशासन पर पैसों की मांग व काम को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने की बात कही थी। आरोप है कि जेल अधीक्षक व जेलर द्वारा अत्यधिक मारपीट करने से उसके भाई की मौत हुई है। भाई के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉक्टर संजीव सक्सेना जेल प्रशासन से मिले हुऐ हैं। उसके  भाई की मौत की सही वजह नहीं दर्शाई गई है। पुुलिस ने तहरीर तो रिसीव कर ली, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि मामले की जानकारी एसपी को दे दी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर एसपी जेके शाही ने बताया कि परिवार वाले बंदी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद यदि मामला सही मिलता है तो डीएम से संस्तुति लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
बंदी राजीव उर्फ टिंकू की पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने शाम 5.10 मिनट पर शुरू किया, जो एक घंटे तक चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई इंटरनल चोट नहीं पाई गई। उसका पेट खाली मिला। जिससे साफ है कि मौत होने से पूर्व उसने कुछ भी नहीं खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बंदी की मौत सुबह 8.15 बजे से 10.15 बजे के  बीच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed