{"_id":"d4e0b67fe33a39c8298d4f1f969ceafe","slug":"jackal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार ने छह लोगों को काटा, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सियार ने छह लोगों को काटा, जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मनहरिया निवासी 60 वर्षीय तिलक सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे घर पर सो कर ही उठे थे कि घर मेें घुसे सियार ने उसे काटकर घायल कर दिया। इसी तरह गांव निवासी 75 वर्षीय नेत्रहीन हरपाल को शौच जाते समय, 50 वर्षीय मलखान को सुबह लघुशंका के लिए घर से निकलते समय, मिलाप सिंह की पत्नी 40 वर्षीय फूलमती को चारपाई पर बैठने के समय घर में घुसे सियार ने काटकर घायल कर दिया। गांव बंजरिया निवासी 45 वर्षीय नन्हें लाल और इसी गांव के 32 वर्षीय धर्मेंद्र ने बताया कि खेत पर जाते समय पीछे से सियार ने उनके पैर में काट खाया। घायलों को सपा नेता संजय सिंह यादव ने सीएचसी लाकर इलाज कराया। उन्होंने विधायक पीतमराम से कई दिनों से गांवों में घूम रहे सियार को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि डीएफओ को सियार पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन