{"_id":"57ade3324f1c1b884bee451c","slug":"jabir-father-was-struck-dead-by-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को गाली देने पर चलाई थी जाबिर ने गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को गाली देने पर चलाई थी जाबिर ने गोली
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा पुलिस ने किया लेबर ठेकेदार की हत्या का खुलासा
लेबर ठेकेदार बाबू द्वारा नशे की हालत में जाबिर के पिता मेंहदी हसन को गाली दे दी थी। पिता से बदतमीजी को जाबिर बर्दाश्त नहीं कर सका था और उसने गुस्से में ठेकेदार बाबू पर तमंचे से गोली चला दी थी। बरखेड़ा पुलिस ने जाबिर को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
अमरिया के भौनी गांव निवासी लेबर ठेकेदार बाबू की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बरखेड़ा क्षेत्र में पौटा-करोड़ रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास पड़ा मिला था। गांव वालों ने नवाबगंज के जयनगर निवासी पप्पू को मौके से गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा था। इसके बाद बाबू की पत्नी ने भौनी निवासी शौकीन शाह, जहानाबाद के निसरा गांव निवासी मुख्तार, पौटाकलां निवासी मेहंदी हसन, जाबिर और पप्पू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बरखेड़ा एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि देर रात पुलिस ने नामजद आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जाबिर ने एक पुराने विवाद में सुलह के लिए बातचीत चल रही। तभी बाबू मेहंदी हसन को गाली देने लगा। साथ आए लोगों ने मना किया लेकिन वह नहीं माना। मेहंदी हसन की बेइज्जती होते देख उनका बेटा जाबिर आवेश में आ गया और तमंचा लाकर ठेकेदार बाबू पर गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी जाबिर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद जाबिर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
लूट के आरोप को पुलिस ने बताया झूठ
ठेकेदार बाबू की पत्नी साबरा बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसके पति बाबू घर से 1.20 लाख रुपये लेकर गए थे। उनकी रकम लूटने के बाद ही हत्या की गई। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने लूट की बात को गलत करार दिया है। पुलिस का कहना है कि बाबू के पास कोई रकम नहीं थी।
अन्य नामजदों की लिप्तता की होगी जांच
घटना को किसी प्लानिंग के तहत अंजाम नहीं दिया गया था। बाबू के मेहंदी हसन को गाली देने से अचानक मामला बिगड़ा था। इससे गुस्साए जाबिर ने आवेश में हत्या कर दी थी। पुलिस घटना में नामजद किए गए अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच करेगी। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल के विवाद में सुलह के लिए हुए थे इकट्ठे
मोबाइल को लेकर चल रहे विवाद में सुलह के लिए ही दोनों पक्ष इकट्ठे हुए थे। पुलिस के मुताबिक दो महीना पहले बाबू के दामाद गौहनिया गांव निवासी इलियास ने जाबिर का मोबाइल छीन लिया था। इलियास जब पौटाकलां आया तो जाबिर ने इलियास का मोबाइल छीन लिया। इसे लेेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। इस मामले में सुलह के लिए ही दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हुए थे।
घटना का खुलासा कर मुख्य आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद हुआ है। अन्य नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- मुनिराज , एसपी