{"_id":"81af695140c5751c280df30414e58f6d","slug":"it-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी एक्ट के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटी एक्ट के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पकड़िया निवासी हबीब की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। मुकदमा वादी का कहना था कि आरोपियों ने एक बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर धोखाधड़ी पूर्वक उससे अलग-अलग खातों में 1.48 लाख रुपये डलवाकर हड़प लिए थे। इस मामले की विवेचना साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई थी।
साइबर क्राइम सेल प्रभारी सुभाषचंद्र त्यागी ने बताया कि टीम ने इस मामले में फरार चल रहे हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ के गांव कनौर निवासी अरविंद व मोहल्ला शिवपुरी (हापुड़) निवासी मोहन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मेरठ के आमिर खान व हापुड़ के मोहम्मद आरिफ को पुलिस माह भर पहले गिरफ्तार कर चालान भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं।