{"_id":"58c985ec4f1c1b6a3732ba9d","slug":"inter-school-girl-returning-from-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से लौट रही इंटर की छात्रा से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज से लौट रही इंटर की छात्रा से दुराचार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से प्रवेशपत्र लेकर घर लौट रही इंटरमीडिएट की छात्रा को गांव के एक युवक ने रोका और उसे खींचकर घर में ले गया। युवक ने घर में छात्रा से दुराचार किया। चंगुल से छूटने के बाद अपने घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक किशोरी यहां के एक कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा है। बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मंगलवार दोपहर बाद छात्रा प्रवेश पत्र लेने अपने कॉलेज गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में अकेला पाकर गांव का युवक भान स्वरूप जबरन उसे अपने घर ले गया और दुराचार किया। घटना के समय आरोपी के घरवाले रिश्तेदारी में होली मिलने गए थे। छात्रा ने जब घटना की जानकारी घरवालों को दी तो मंगलवार देर शाम घरवाले उसे लेकर जहानाबाद थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी भान स्वरूप के खिलाफ बंधक बनाने और दुराचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि दोनों में पहले से जान पहचान है, जिससे मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। हाईस्कूल की अंकतालिका के अनुसार छात्रा की आयु 18 वर्ष से कम है। इसके लिए मेडिकल रिपोर्ट में आयु का निर्धारण भी मांगा गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग पाए जाने पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन