फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspector, including three on trial for molestation

इंस्पेक्टर समेत तीन पर छेड़छाड़ का मुकदमा

Mon, 20 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 20 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
 लखीमपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नेमचंद गंगवार समेत तीन के खिलाफ बिलसंडा थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र की एक युवती ने घर में घुसकर गाली गलौज कर धमकाने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ओड़ाझार गांव के निवासी इंस्पेक्टर नेमचंद गंगवार समेत तीन लोग छह फरवरी को उसके घर पर आ गए। पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिस पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। एसओ बिलसंडा विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर नेमचंद, उनके पुत्र दुष्यंत समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध और पेशबंदी में लिखाने की बात सामने आई है। जिस युवती से छेड़छाड़ का आरोप है, उसके भाई के खिलाफ छह फरवरी को इंस्पेक्टर से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed