फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Innocent child killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालत में मासूम बालक की मौत

Sun, 24 Jan 2016 12:37 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 24 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन

गांव मंडरिया निवासी अजयपाल के तीन वर्षीय पुत्र अनमोल की संदिग्धहालात में मौत हो गई। मृतक के मामा ने अनमोल के सौतेले भाई पर हत्या करने का संदेह जताया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गांव मंडरिया निवासी अजयपाल ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से जन्मा पुत्र इस समय 17 वर्ष का है और वह बरेली के कस्बा फरीदपुर में अपनी ननिहाल में रहता है। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने इसी थाना क्षेत्र के गांव सड़ा से दूसरा विवाह कर लिया था। दूसरी पत्नी रामश्री से आठ वर्षीय पुत्री चांदनी है। पुत्र अनमोल को जन्म देने के बाद रामश्री की भी मौत हो गई। तीन साल का अनमोल अपनी दादी कलावती के साथ रहता था। वह कई दिनों से बीमार था। उसकी रात में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर अनमोल के ननिहाल वाले भी गांव पहुंचे। अनमोल के मामा रामपाल ने बताया कि उन्हें शक है कि जमीन के लालच में सौतेले भाई ने अनमोल की हत्या की है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक के मामा की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed