फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indian young man caught with hashish in Nepal

नेपाल सीमा में चरस के साथ पकड़ा गया भारतीय युवक

Sat, 16 Jan 2016 07:56 PM IST
पीलीभीत/हजारा।
पीलीभीत/हजारा। Updated Sat, 16 Jan 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
Indian young man caught with hashish in Nepal
नेपाल के थाना बेलौरी पुलिस ने थाना हजारा क्षेत्र के गांव टाटरगंज निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ पालू को इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थित पचुवी घाट पर नेपाल सीमा में एक किलो सात सौ ग्राम चरस के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। जबकि आरोपी के घरवालों का कहना है कि युवक को रंजिशन फंसाया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के थाना बेलौरी के इंस्पेक्टर भरत बहादुर चौधरी ने बताया कि मुखबिर ने पचुवी घाट पर नेपाली क्षेत्र में दो युवकों को चरस के साथ खड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारत के सीमावर्ती थाना हजारा के गांव टाटरगंज निवासी जसप्रीत उर्फ पालू को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान नेपाल पुलिस ने जसप्रीत के पास से एक किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। उधर, आरोपी के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उनके पुत्र को किसी ने मोबाइल पर कॉल कर बुलाया था। बेटा गांव के ही एक युवक के साथ गया था। उन्होंने बताया कि उसके बेटे को रंजिशन किसी ने नेपाल पुलिस से सांठगांठ कर झूठा फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed