फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the meeting convened to close the generator

जनरेटर बंद कराने को लेकर बुलाई बैठक में बवाल

Thu, 29 Jun 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
In the meeting convened to close the generator
जनरेटर बंद कराने को लेकर बुलाई बैठक में बवाल
अवैध रूप से नगर में चल रहे जनरेटरों को बंद किए जाने को लेकर विचार-विमर्श करने को विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में बुलाई गई संभ्रात नागरिकों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष जनरेटर बंद करने की वकालत कर रहा था तो दूसरा चालू करने की। इसी बात हो लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज के बाद एक दूसरे पर जूते चप्पल फेंक हंगामा किया गया। स्थिति को बिगड़ता देख एसडीएम शुरूआत में ही खिसक गए। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरी ओर से आए एक युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान अफसर से लेकर मौके पर आए सभी संभ्रात नागरिक खुद को बचाते दिखाई दिए। प्रदूषण बोर्ड की आपत्ति और कोर्ट के निर्देश का हवाला देकर 16 जून को नगर मेें अवैध रूप से चल रहे जनरेटरों को बंद करवा दिया गया था। अगले दिन व्यापारियों, उपभोक्ताओं और जनरेटर संचालकों की व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान में हुई बैठक के बाद जनरेटरों को फिर चलवा दिया गया। बुधवार को एसडीएम ने जनरेटर संचालकों से इसको लेकर नाराजगी जताई और जनरेटर बंद करवा दिए गए। नगर में जनरेटर का प्रयोग होगा या फिर नहीं, इसके लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में विधायक की मौजूदगी में व्यापारियों, उपभोक्ताओं और संभ्रात नागरिकों की बैठक बुलाई गई। इसमें पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने जनरेटर प्रयोग बंद करने तो दूसरे ने चलाने की वकालत की। कुछ ही देर में दोनों के बीच कहासुनी तेज हो गई और बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। माहौल खराब होता देख एसडीएम शशि भूषण राय चुपचाप निकल गए। एक व्यापारी नेता और पूर्व जिपं सदस्य में गाली-गलौज के धक्का मुक्की होने लगी। दोनों ओर से आए लोगों ने एक-दूसरे पर जूते, चप्पल फेंकना शुरू कर दिए। जिसको बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया गया। हंगामा यहीं नहीं थमा बैठक के बाद व्यापारी नेता की ओर से एकत्र हुए लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई लगा दी। जिससे मामला दोबारा गरमा गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed