फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband scolded then married woman hanged

पति ने डांटा तो विवाहिता ने लगा ली फांसी

Fri, 19 May 2017 10:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 19 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 पति की डांट से आहत होकर एक महिला ने परिवार वालों की गैर मौजूदगी में फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से काम निपटाकर घर पहुंचने पर कमरे में फंदे पर महिला का शव लटकता देख पति के होश उड़ गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर न मिलने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के जंगरौली पुल के रहने वाले मोहनलाल की पुत्री सुशीला देवी (28) की शादी सात साल पहले कोतवाली के पुरानी पीलीभीत गांव निवासी मेवाराम से हुई थी। जिससे उसको दो बच्चे दिव्या (5) और प्रियांशु (3) हैं। परिवार वालों के अनुसार दो दिन पहले सुशीला ने किसी बात को लेकर बेटी दिव्या को पीटा था। इसकी जानकारी मिलने पर पति ने सुशीला की फटकार लगा दी। इसके बाद से दोनों के बीच अनबन हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर पति मेवाराम खेत पर चला गया। बच्चे गांव में ही खेलने निकल गए। इस बीच मौका पाकर पति की डांट से क्षुब्ध होकर सुशीला देवी ने आत्महत्या करने की ठान ली। रस्सी का फंदा बनाने के बाद विवाहिता ने अपने कमरे में कुंडे पर फांसी लगाकर दे दी। खेत से काम निपटाकर घर पहुंचे पति ने कमरे में विवाहिता का शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर विवाहिता के परिवारीजन आ गए। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के मायके व ससुराल वाले दोनों पक्ष मौके पर मौजूद थे। वह कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed