फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband Beaten

पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा

Sat, 30 May 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 30 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला एकतानगर में पति से कहासुनी होने से नाराज पत्नी ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया और पिता, भाई और मां के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। शहर कोतवाली पुलिस ने घायल की ओर से आरोपी पत्नी, उसके पिता शाहजहांपुर जिले के कसबा तिलहर निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला एकतानगर निवासी गोपाल कसौधन ने बताया कि वह मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी शादी 17 अप्रैल 14 को तिलहर (शाहजहांपुर) निवासी प्रिया के साथ हुई थी। पत्नी उसके साथ आए दिन गाली-गलौच करती रहती है। शुक्रवार को कहासुनी होने पर पत्नी ने मोबाइल से फोन कर अपने पिता, भाई और मां को बुला लिया। जब वह काम कर घर वापस लौटा तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुप्तांग पर भी चोटें मारीं। उसकी मां के  साथ भी गालीगलौज कर अभद्रता की। आरोप है कि मारपीट के बाद पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और आठ हजार रूपये लेकर मायके वालों के साथ चली गई। शहर कोतवाल ने बताया कि घायल गोपाल कसौधन की ओर से उसकी पत्नी, ससुर, सास व साले दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed