{"_id":"575ef3db4f1c1b1b1e11b698","slug":"how-crime-control-outpost-charge-when-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो क्राइम कंट्रोल, जब सो रहे चौकी इंचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैसे हो क्राइम कंट्रोल, जब सो रहे चौकी इंचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रहे अपराधों ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा रखी है लेकिन चौकी इंचार्ज चैन की नींद सो रहे हैं। इसका खुलासा एएसपी के औचक निरीक्षण में हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने रविवार रात बरखेड़ा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस गश्त का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों और चौकियों पर पहुंचकर हकीकत परखी। एएसपी को निरीक्षण में उपनिरीक्षक योगेंद्र बहादुर दौलतपुर में गश्त करते मिले जबकि करोड़ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार नगरा चौराहे पर मौजूद मिले। एएसपी ने उनसे क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। साथ ही चौकी से गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की लोकेशन पता की। इसके बाद एएसपी जिरौनिया चौकी पहुंचे। यहां चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद राय सोते मिले। इस पर एएसपी ने उनकी कड़ी फटकार लगाई और थाने पहुंचकर सीडी में तस्करा अंकित कराया। एसओ ओमहरि वाजपेई ने बताया कि एएसपी के औचक निरीक्षण में लगभग सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। जिरौनिया चौकी इंचार्ज सोते पाए गए। इस बाबत जानकारी करने पर एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।