फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Houses off two minor thief caught stealing

बंद मकानों में चोरी करने वाले दो नाबालिग चोर पकड़े

Mon, 11 Jul 2016 11:40 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बंद मकानों में चोरी करने वाले गैंग केे दो नाबालिग सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। इससे कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। उनका तीसरा साथी भी नाबालिग बताया गया है। उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया के रहने वाले कबाड़ी नौशे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ दिल्ली गए हैं। इस बीच रविवार को मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा देख रिश्तेदार गांव के ही मोहम्मद इरफान ने नौशे को खबर दी। इरफान के मुताबिक, उस वक्त मकान के बाहर एक किशोर बैठा था। उससे वहां बैठे होने का कारण पूछा तो वह भागने लगा। शक होने पर पीड़ित ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। लोगों ने दौड़ाकर किशोर को पकड़ लिया। पूछने पर किशोर ने बताया कि वह बाहर बैठकर निगरानी कर रहा था। उसके दूसरे साथी घर से सामान चोरी कर निकल गए हैं। सूचना मिलने पर आसाम चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए चोर से पूछताछ की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर दूसरे साथी को भी गांव के एक मकान से पकड़ लिया। खास बात रही कि दूसरे साथ की उम्र भी 14 साल से अधिक नहीं है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी का सामान एक कबाड़ी को बेच दिया है। इसके अलावा एक अन्य साथी का नाम भी बताया है। पुलिस बरामदगी और तीसरे आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। 
विज्ञापन

000
गरीब परिवार के है दोनों किशोर 
चोरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों मासूम चोर गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है। दोनों एक ही गांव के है। एक का पिता मजदूरी करता है, तो दूसरे के पिता निजी चालक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अन्य घटनाओं में भी पूछताछ 
शहर ऐसी कई घटनाएं पूर्व में हो चुकी है। जिसमें चोरों के साथ किसी बच्चे के होने की बात प्रकाश में आई थी। दुकान या मकान में घुसने के लिए लगाए गए नकब काफी छोटे आकार के थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि कहंी उक्त घटनाओं में भी यही बच्चा गैंग तो नहीं। इसको लेकर भी पूछताछ कर जानकारी की जा रही है। 

000
पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग है। चोरी गए सामान को बेचने की बात कह रहे है। जिसको लेकर अब बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। इसके अलावा मकान स्वामी के वापस आने पर चोरी गए सामान की पूरी सूची मिल सकेगी। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। 
अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed