फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   House drunk factory Was the son of SP leader

घर में नशे की फैक्ट्री चलाता था सपा नेता का बेटा

Sun, 19 Mar 2017 11:07 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 19 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
House drunk factory Was the son of SP leader
पकड़े गए अाआराोपी
महादेवा गांव के सपा नेता का बेटा अपने ही मकान में मादक पदार्थ की फैक्ट्री चलाते धरा गया। पुलिस ने डिलीवरी लेने आए एक  कश्मीरी तस्कर को भी धर दबोचा। मौके से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है। एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बीसलपुर पुलिस को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाल एसके सिंह, चुर्रासकतपुर चौकी प्रभारी आरबी सिंह, कांस्टेबल आरिफ अली, अवनेश कुमार ने महादेवा गांव निवासी पूर्व प्रधान एवं सपा नेता नत्थू बक्श के मकान में दबिश दी। जिसमें पुलिस ने सपा नेता के पुत्र कामिल को मकान में ही मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री चलाते रंगेहाथ धर दबोचा। इस दौरान मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने आए जम्मू कश्मीर के शेरनगर क्षेत्र के हफचिनार गांव निवासी मोहम्मद शफी उर्फ शौकत पुत्र गुलाम नवी को भी गिरफ्तार किया। छानबीन के बाद मौके से पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक, 6.600 किग्रा स्मैक बनाने का पाउडर, नौ लीटर केमिकल, 850 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर बरामद किया गया। कोतवाली लाकर दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें मामला मादक पदार्थ बनाने के बाद उसकी तस्करी का निकला। रविवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने पकड़े गए आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश कर घटना का खुलासा। पुलिस के गुडवर्क की सराहना करते हुए नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई के दावे किए गए। इसके अलावा धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की। इस मौके पर सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ सदर निशांक शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------
कीमत का अंदाजा नहीं लगा सके अफसर 
पकड़े गए दोनों आरोपियों से काफी मात्रा में मादक पदार्थ बनाने का पाउडर व केमिकल बरामद किया गया है। उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत को लेकर फिलहाल पुलिस ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की। अफसरों का कहना था कि बरामद पाउडर व केमिकल के बारे में विस्तृत जानकारी होने के बाद ही उसकी कीमत बताई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केमिकल की होगी फॉरेंसिक जांच 
स्मैक बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला पाउडर के साथ ही मौके से एक केमिकल बरामद हुआ है। जिसको मादक पदार्थ को तेज करने के लिए इस्तेमाल करने की बात आरोपी पूछताछ में कहते रहे लेकिन वह आखिर है क्या, इसका पता लगाने के लिए पुलिस केमिकल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा। 
------
दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास
पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। पुलिस के अनुसार आरोपी कामिल 2017 में बीसलपुर कोतवाली एवं दिल्ली में छह साल पहले एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था। इसके अलावा आरोपी मोहम्मद शफी बरेली जिले के बारादरी थाने से 2015 में एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था। 
-------
कपड़ों में छिपाकर ले जाते थे मादक पदार्थ
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी कश्मीर में जरी कपड़ों का भी काम किया करते थे। इसी दौरान मादक पदार्थ को कपड़ों में छिपाकर आसानी से कश्मीर तक ले जाया करते थे। जहां से उसको अन्य स्थानों पर बेच दिया जाता था। 
------
पुलिस की मिलीभगत की जांच करेंगे सीओ 
पुलिस को सूचना देने वाले युवक ने आरोप लगाए थे कि काफी समय से चल रही इस नशे की फैक्ट्री को पुलिस का संरक्षण था। पूर्व कोतवाल एवं चौकी प्रभारी पर शुल्क लेकर इसको नजर अंदाज किया जाता रहा। सूचना देने के बाद भी छापेमारी या फिर धरपकड़ नहीं की जाती थी। जिसके चलते दिनोदिन आरोपियों का कारोबार बढ़ता गया। खाकी पर मिलीभगत के आरोप लगने के बाद एसपी ने इस ओर भी सख्त रुख अपनाया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया को मामले की जांच दी है। 
-------
अन्य नाम भी आए संज्ञान में 
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने कुछ अन्य साथियों का नाम बताया है। जिसके आधार पर छानबीन कराई जा रही है। नशे के कारोबार को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई पुलिसकर्मी इसमें संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्त सर्किल अफसरों को इसकी मानिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। 

-देवरंजन वर्मा, एसपी 
-------
मेरे बेेटे को पुलिस से मिलकर फंसाया 
बीसलपुर। पकड़े गए आरोपी कामिल के पिता सपा नेता एवं पूर्व प्रधान नत्थू बक्श का कहना है कि उनके बेटे को गांव के ही एक युवक ने रंजिशन पुलिस से मिलकर झूठा फंसाया है। कश्मीरी युवक जरी के व्यापार को लेकर उनके घर आया करता था। मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed