{"_id":"59a170154f1c1b06218b46e2","slug":"hooligan-beaten-up-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई दिखाने पहुंचे बदमाश को सरेराह पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगई दिखाने पहुंचे बदमाश को सरेराह पीटा
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुकान पर दबंगई दिखाने पहुंचे बदमाश की जमकर पिटाई कर दी गई। काफी समझाने के बाद भी न मानने पर दुकान के कर्मचारियों ने गुंडई का नशा उतार दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। जहां से कुछ देर बाद उसको तहरीर न मिलने के कारण छोड़ दिया गया।
गांधी स्टेडियम रोड पर मोहल्ला सुनगढ़ी मोड़ के पास का है। क्षेत्र का एक बदमाश आए दिन दबंगई दिखा लोगों को परेशान करता रहता है। इससे पहले छेड़छाड़ को लेकर भी उसकी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। नशे की हालत में आरोपी एक मोबाइल की दुकान पर पहुंच गया और गुंडई दिखाने लगा। दुकान मालिक के समझाने पर उसने अपनी गुंडई की दास्तां सुना धमकाना शुरू कर दिया। कई बार मना करने के बाद भी गाली गलौज पर उतारू हो गया। जिसके बाद दुकान पर काम कर रहे कुछ लोगों ने उसको धर लिया। उसकी सरेराह जमकर पिटाई की गई। जिससे आसपास के काफी लोग जमा हो गए। क्षेत्र में दबंगई दिखाने वाले बदमाश की पिटाई देख लोगों ने इसको सही करार भी दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से मामले की जानकारी की और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। जहां कोई लिखित शिकायत न मिलने पर उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।