फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Home, shop thieves cleaned The shipment of thousands

घर, दुकान से चोरों ने साफ किया हजारों का माल

Sun, 14 Feb 2016 10:37 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 14 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Home, shop thieves cleaned The shipment of thousands
थाना व कसबा गजरौला निवासी लल्ला मिस्त्री के घर से चोर साढ़े छह हजार की नगदी समेत करीब 10 हजार का सामान चोरी कर ले गए। उधर बरखेड़ा के नवादा मेहश चौराहा पर साइकिल का खोखा तोड़कर चोर पांच हजार का सामान भर ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

गजरौला। कसबा निवासी लल्ला मिस्त्री ने बताया कि शनिवार की रात चोर उसके घर में घुस आए और उसकी पेंट में रखे चार हजार और उसके भाई की पैंट में रखे 25 सौ रूपये, चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल व बोरी में रखे 50 किलोग्राम तिल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह सोकर उठे तो देखा मोबाइल व जेबों में रूपये गायब थे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ राजेश यादव ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बरखेड़ा। गांव नवादा महेश निवासी रामकुमार ने बताया कि वह साइकिलों की मरम्मत का काम करता है। उसका खोखा बीसलपुर रोड पर नवादा महेश चौराहा पर है। शनिवार की रात चोरों ने खोखे का पिछला हिस्सा काट दिया और अंदर रखा साइकिल का सामान, औजार सहित करीब पांच हजार रूपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ ओम हरि वाजपेई ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed