फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Helper road accidents killed

सड़क हादसों में हेल्पर की मौत, सात घायल

Sat, 23 May 2015 10:32 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 23 May 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Helper road accidents killed
बरेली हाइवे पर चालक को झपकी आने से डीजल भरा टैंकर शाही के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे टैंकर में सो रहे बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के गांव भरथना निवासी हेल्पर 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक मढ़ी नाथ मंदिर (बरेली) निवासी ओमप्रकास मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं बरखेड़ा में ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली आमने-सामने भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के पलटने से वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। बीसलपुर में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


झपकी लगने से टैंकर पेड़ से भिड़ा
पीलीभीत। मढ़ीनाथ मंदिर (बरेली) निवासी चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह नजीबाबाद से टैंकर में डीजल भरकर पीलीभीत आ रहा था। शनिवार की सुबह करीब चार बजे बरेली हाइवे पर शाही पुलिस चौकी के पास अचानक झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन


हादसे में केबिन में सो रहे बरेली के थाना भमौरा के गांव भरथना निवासी हेल्पर राजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह मामूली रूप से घायल हो गया। ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसने हादसे की सूचना टैंकर स्वामी को देकर हेल्पर के गांव निवासी एक चालक को घटना की जानकारी दी। सूचना से हेल्पर के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी और घर के अन्य सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पति का शव देख पत्नी अनीता बिलख पड़ी। मृतक के दो पुत्री 10 वर्षीय पूजा, पांच वर्षीय ज्योति व एक वर्षीय पुत्र अभिषेक है।
हादसा : दो
ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, पांच घायल
बरखेड़ा। बरेली जिले के थाना क्योलडिया क्षेत्र के गांव नौगवा भगवंतपुर निवासी रामचंद्र, उसका पुत्र सत्यपाल और इसी थाना क्षेत्र के ग्राम शिलरा नवदिया निवासी इंद्रजीत ट्रैक्टर ट्रॉली मे तरबूज भरकर पीलीभीत जा रहे थे। बजाज पावर प्लॉट के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। जिससे सीतापुर जिले के थाना मानपुर क्षेत्र के गांव विसवा निवासी ट्रक चालक नसीम व ग्राम हैवतपुर निवासी हेल्पर आरिफ, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार रामचंद, सत्यपाल, इंद्रजीत घआयल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने ट्रक चालक व हेल्पर को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसा: तीन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
बीसलपुर।  गांव लौंगहा निवासी अंगन लाल शनिवार को साइकिल से अपने खेत पर जा रहा था। गांव के बाहर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed