{"_id":"6ae113f79eeb7d1df00ff16d","slug":"criminals-are-fearless-during-the-festive-season-a-labor-inspectors-mother-who-was-on-her-way-to-a-temple-was-robbed-of-her-chain-at-gunpoint-rohtak-news-c-17-roh1019-944810-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में बेखौफ बदमाश : मंदिर जा रहीं श्रम निरीक्षक की मां से पिस्तौल दिखाकर छीनी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में बेखौफ बदमाश : मंदिर जा रहीं श्रम निरीक्षक की मां से पिस्तौल दिखाकर छीनी चेन
विज्ञापन
28-सैनी पुरा निवासी राधा रानी।
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में एक तरफ बाजारों में भीड़ बढ़ रही है दूसरी तरफ शहर में बदमाश बेखौफ होने लगे हैं। मंगलवार अल सुबह सोहम मंदिर में आ रही श्रम निरीक्षक धीरेश सैनी की मां सैनीपुरा निवासी राधा रानी (63) की बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पिस्तौल दिखाकर सोने की चेन तोड़कर ले गया। इस संबंध में आर्य नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
सैनीपुरा निवासी राधा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे व पांच बजे के बीच छोटूराम चौक से गुजर रही थीं। इसी बीच पीछे से बाइक पर एक युवक आया और सड़क किनारे बाइक खड़ी करके उनकी तरफ आया। नकाबपोश आरोपी ने काली जॉकेट पहन रखी थी। पिस्तौल निकाल कर सामने अड़ा दी और धमकी दी कि तेरे बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद धक्का देकर गिरा दिया और गले से सोने की चेन तोड़ ली। फिर बाइक पर आंबेडकर चौक की तरफ भाग गया। पीड़िता ने अपने बेटे को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
दो महिलाओं के साथ सोहम मंदिर जा रही थीं मां
श्रम निरीक्षक धीरेश सैनी ने बताया कि उनकी मां कार्तिक माह में ग्रीन रोड स्थित सोहम मंदिर में जाती है। सुबह दो अन्य महिलाओं के साथ मंदिर जा रही थीं। उसी समय आरोपी बाइक सवार ने वारदात की। सैनी का कहना है कि उसके परिवार का किसी से विवाद नहीं है। फिर भी आरोपी ने मां को धमकी दी कि आपके बेटे को जान से मार देंगे। यह बात उनकी समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में नजर आया आरोपी, पुलिस ने कब्जे में ली फुटेज
पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। उसमें आरोपी साफ वारदात देता दिखाई दे रहा है। हालांकि फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखी है।
रविवार शाम हुई दोनों वारदात में भी पुलिस खाली हाथी
रविवार शाम साढ़े पांच बजे छोटूराम चौक पर ही बाइक सवार युवक दिल्ली पुलिस के हवलदार सोनू की पत्नी की योगिता का बैग छीनकर भागा था। एक घंटे बाद जवाहर नगर में बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला की बाली छीनी थी। दोनों केस आर्य नगर थाने में दर्ज है लेकिन आरोपियों तक पुलिस पहुंच नहीं सकी है। अब मंगलवार अल सुबह छोटूराम चौक पर तीसरी वारदात हो गई। इसमें भी आर्य नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
थाने के अलावा सीआईए की टीम आरोपियों की तलाश कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। दोपहिया वाहनों की गहन जांच की जा रही है। झपटमार भी जल्द पकड़े जाएंगे।
गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक