फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When Tanveer met Shraddha four days later, he began to cry.

Lucknow News: चार दिन बाद श्रद्धा से मिला तो रोने लगा तनवीर

Wed, 28 Oct 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
When Tanveer met Shraddha four days later, he began to cry.
​​शिवा फाइल फोटो
लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में जेल में बंद श्रद्धा दुबे का चालक तनवीर उर्फ दानिश चार दिन बाद उससे मिला तो भावुक हो गया। सोमवार को वकीलों से मुलाकात के दौरान तनवीर की श्रद्धा से भी मुलाकात हुई। बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को जेल आने के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों आमने-सामने आए।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को श्रद्धा से मिलने पहुंचे तीन वकीलों ने तनवीर से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान दिलाया और मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद तनवीर वापस अपनी बैरक में चला गया।
विज्ञापन

वहीं, तनवीर ने भी जेल में परिजनों से मुलाकात के लिए अपने परिवार के सदस्यों के नामों की सूची जेल प्रशासन को सौंप दी है। इसमें आलमबाग निवासी उसके माता-पिता के अलावा दो भाइयों और दो बहनों के नाम शामिल हैं। जेल प्रशासन ने सूची पुलिस सत्यापन के लिए भेज दी है। जेल सूत्रों के मुताबिक, तनवीर ने भी श्रद्धा की तरह अपने परिजनों के नाम ही सूची में दिए हैं। परिवार के अलावा किसी अन्य करीबी का नाम इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जांच

मॉडल श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि के वित्तीय लेनदेन की पुलिस ने गोपनीय स्तर पर जांच शुरू कर दी है। दोनों के बैंक खातों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। फरारी के दौरान उन्होंने ऑनलाइन किन लोगों को रुपये भेजे और उनके खातों में कहां से रकम आई, इसकी भी जांच की जा रही है।

आमिर की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

शिवा शर्मा हत्याकांड में नामजद श्रद्धा के करीबी और आरोपी दुबग्गा निवासी आमिर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा, रश्मि और दानिश को नेपाल तक पहुंचाने के बाद आमिर लखनऊ लौटा और फिर दिल्ली चला गया। पुलिस से बचने के लिए वह फिलहाल मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आमिर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।


यह है पूरा मामला
नौ अक्तूबर को हजरतगंज के प्रयागनारायण रोड स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा (27) की मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, चालक दानिश समेत अन्य के खिलाफ हजरतगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस श्रद्धा, रश्मि और दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed