फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Headmaster 's death , son injured

सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत, बेटा घायल

Wed, 23 Sep 2015 11:25 PM IST
जहानाबाद/पीलीभीत।
जहानाबाद/पीलीभीत। Updated Wed, 23 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Headmaster 's death , son injured
बरेली हाइवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास हाइवे पर बने गड्ढे में बाइक
विज्ञापन
पलटने से शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहत्सिम खां चरक के कुआं निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका पुत्र विक्की घायल हो गया। वह अपने बेटे के साथ जतीपुर प्राथमिक स्कूल में चार्ज देने जा रहीं थीं। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
मोहल्ला मोहत्सिम चरक का कुआं निवासी बिंदू रस्तोगी ने बताया कि उनकी मां सुशीला देवी जतीपुर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक थीं। उनका डेढ़ महीने पहले गौनेरीदान स्थित प्राथमिक स्कूल में स्थानांतरण हो गया था। जतीपुर में दूसरी प्रधानाध्यापक ने चार्ज नहीं लिया था। बुधवार सुशीला देवी अपने बेटे विक्की के साथ बाइक से चार्ज देने जतीपुर स्कूल जा रहीं थी। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास बरेली हाइवे पर बने गड्ढे में अचानक बाइक गिर गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए।
आरोप है कि पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी ललौरीखेड़ा ले गई। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आने पर डॉक्टरों ने मां सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रधानाध्यापिका की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम शिक्षक और घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे और रोते बिलखते परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
बाइक की टक्कर से दो घायल
पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 28 वर्षीय देवदत्त गांव निवासी सौरभ के साथ बरखेड़ा से पैदल घर जा रहा था। गांव के निकट एक भट्ठे के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में देवदत्त और बाइक चालक शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा के गांव भवनखेड़ा निवासी केशव घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed