{"_id":"f80ab1e61e9bd1c45be607d744493508","slug":"hanging-from-trees-in-forest-the-young-man-s-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Madotanda
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेहारी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय शंकर का शव बराही के जंगल में एक पेड़ से साड़ी से लटकता पाया गया। वह 15 सितंबर से गायब था। उसका शव सड़ीगली अवस्था में था। चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या करना मान रही है, जबकि ग्रामीण हत्या होने की आशंका जता रहे हैं।
मूलरूप से पूर्वी बंगाल निवासी शंकर आठ साल पहले लेहारी कॉलोनी आया और यहीं रहने लगा। कुछ दिन बाद उसने अपनी शादी नहीं होना बताकर कॉलोनी की प्रतिमा से विवाह कर लिया था। प्रतिमा के मायके वालों ने उसे फैजुल्लागंज में जमीन देकर मकान बनवा दिया। बाद में शंकर अपनी पहली पत्नी लक्ष्मी से भी मोबाइल पर बात करनी शुरू कर दी थी।
आठ दिन पहले पूर्वी बंगाल निवासी पहली पत्नी लक्ष्मी तलाश करते हुए लेहारी कॉलोनी पहुंची और कॉलोनी के ही समीर के घर रुकी। प्रतिमा के मुताबिक लक्ष्मी जब उसके घर आई और शंकर से साथ रखने की बात कही तब उसे पति के पहले शादी की जानकारी हुई। इसका प्रतिमा और उसके घर वालों ने विरोध जताया। इसको लेकर 13 सितंबर को गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में पंचों ने लक्ष्मी को साथ रखने का निर्णय सुनाया, लेकिन प्रतिमा के घरवाले नहीं माने। इस पर दोबारा पंचायत 15 सितंबर को बुलाई गई।
विज्ञापन
15 सितंबर की सुबह से शंकर घर से कहीं चला गया। लेकिन लौटकर नहीं आया। प्रतिमा और उसके पिता मंगल राय ने बताया कि उन्होंने गांव में शंकर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने सोचा हो सकता है कहीं चला गया हो। वापस लौट आएगा। रविवार की सुबह कॉलोनी की कविता, मलिना सहित पांच महिलाएं बराही जंगल में गईं तो शव लटकते देखा।
इस पर उन्होंने घटना की जानकारी कॉलोनी वालों को दी। सूचना पर कॉलोनी के तमाम लोग और ग्राम पंचायत मैनीगुलड़िया के ग्राम प्रधान अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहली पत्नी से एक व दूसरी से हैं दो बेटियां
पूर्वी बंगाल निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी शंकर के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। शंकर से उसके एक बेटी है। शंकर काम की तलाश में जाने की बात कहकर घर से आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शंकर उससे मोबाइल पर बात करता था और काफी समय से मोबाइल पर काल कर जल्दी आने का भरोसा देता था। दूसरी पत्नी प्रतिमा के दो बेटियां हैं।