फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gurmeet held after 38 years of crime

38 साल बाद पकड़ा गया गुरमीत

Fri, 11 Aug 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 11 Aug 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet held after 38 years of crime
सगे भाई की हत्या के मामले में न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद अचानक लापता हुआ रामनगर का गुरमीत सिंह 38 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। स्वाट टीम ने सुरागरसी कर फरार हत्यारोपी को धर दबोचा। एसपी ने प्रेसवार्ता कर टीम के गुडवर्क की सराहना करते हुए पांच हजार ईनाम की घोषणा की है। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी गुरमीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह ने अपने सगे भाई मलकीत सिंह की 1978 में हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा गजरौला थाना पर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। ट्रायल के दौरान उसको जिला न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस बीच आजीवन कारावास की सजा से बचने के लिए गुरमीत सिंह कहीं चला गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहंी लग सका। 38 साल बाद मासिक अभियान के दौरान अभिलेखों की छटनी करने पर पुलिस को उसकी लंबे से फरारी का पता लगा। उस पर पुलिस की ओर से पांच हजार का ईनाम घोषित किया जा चुका था। एसपी ने फरार ईनामी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया को लगाया। जिसके बाद स्वाट टीम और गजरौला पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसको उसके मकान से धर दबोचा। वह अपने परिवारीजनों से मिलने आया हुआ था। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गुरमीत सिहं यहां से भागकर पंजाब चला गया था। इसके बाद वहीं गुरुद्वारों में पहचान बदलकर रह रहा था। उसके परिवारीजनों पर दबाव बनाने के बाद धरपकड़ में सफलता मिली है। पूरे मामले की कोर्ट से फाइल निकलवाई गई है। सजायापता अपराधी को चालान कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ गजरौला नरेंद्र यादव, स्वाट टीम के कांस्टेबल अतेंद्र प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, मोहम्मद अली थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed