फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Groom's drunken friends Cousins had beaten up

दूल्हे के शराबी दोस्तों ने चचेरे भाई को पीट दिया

Sun, 14 Feb 2016 11:10 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 14 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Groom's drunken friends Cousins had beaten up
वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए दूल्हे के दो दोस्तों ने रंग में भंग डाल दिया। शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने पहले मेहमानों के साथ गाली गलौच की। दूल्हे के चचेरे भाई प्रतीक पांडेय ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइन सुभाषनगर निवासी प्रतीक पांडेय ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके चचेरे भाई की शादी थी। शादी समारोह में शहर कोतवाली के मोहल्ला एकतानगर निवासी उसके भाई के दोस्त रविकांत गंगवार और शशीकांत गंगवार भी आए थे। आरोप है कि दोनों नशे में थे। वैवाहिक समारोह के दौरान मेहमानों के साथ झगड़ा और गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा होने पर जब वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो दोनों आरोपी उस पर हमलावर हो गए। गाली गलौज करते हुए उसके  साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि प्रतीक पांडेय की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed