फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grabbing the first hatched brick kiln The plot, then asked for one million

ईंट भट्ठा हथियाने को पहले रची साजिश, फिर मांगे दस लाख

Sat, 31 Dec 2016 11:21 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठा हड़पने के लिए एक महिला ने पहले फर्जी निकाहनामा तैयार कराया। इसके बाद जब जांच में बात पकड़ी गई, तो भट्ठे से कब्जा छोड़ने के लिए दस लाख रुपये की मांग कर दी। रकम न देने पर रेप के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। भट्ठा मालिक की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी समीउर्रहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीसलपुर रोड पर उनका अमर बिक्र फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। जिसमें चारों भाइयों का संयुक्त कारोबार चलता है। भाई मुजीबुर्रहमान की 23 अक्तूबर 2016 को मौत हो गई। उन्होंने 2012 में ईंट पथाई के लिए खमरिया पंडरी बरखेड़ा निवासी कमरुद्दीन को रखा था। उसके परिवार को रहने के लिए भट्ठे पर ही एक झोपड़ी दे रखी थी। पांच जुलाई 2016 को भट्टे पर पथाई का काम बंद कर दिया। इस पर जब झोपड़ी खाली करने को कहा तो आरोप है कि कमरुद्दीन की पुत्री शहाना बी ने खुद को पीड़ित के भाई मुजीबुर्रहमान की पत्नी बता शिकायत कर दी। पीड़ित के अनुसार जांच में महिला की ओर से दाखिल किए गए निकाहनामा के कागजात गलत पाए गए। 29 दिसंबर को पीड़ित महिला से बातचीत करने गए थे। आरोप है कि भट्ठा खाली करने के एवज में महिला ने दस लाख रुपये की मांग कर दी। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित से नामजद तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बरखेड़ा के खमरिया पंडरी निवासी कमरुद्दीन, उसकी पुत्री शाहना बी, अन्नी, पत्नी अमजदी बेगम व चिडिय़ादाह निवासी इदरीश उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed