{"_id":"5a1d5de94f1c1b686a8b62d8","slug":"govansh-cattle-cause-grievous-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु के घायल होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशु के घायल होने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों पर कार्रवाई की मांग, सूचना पर दो थानों की फोर्स संग पहुंचे सीओ
सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की अज्ञात पर रिपोर्ट
घायल हालत में गोवंशीय पशु मिलने के बाद मंगलवार सुबह गौहनिया गांव में माहौल गरमा गया। काफी संख्या में ग्रामीण और युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जमा हो गए। गोवंशीय के घायल होने के पीछे पशु तस्करों का हाथ होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
मंगलवार सुबह चिड़ैयादाह गांव की ओर से एक गोवंशीय पशु घायल हालत में आता दिखाई दिया। पशु के पैर और गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद गौहनिया गांव के लोगों ने घायल पशु को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर हिंदु युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष सूरज वर्मा कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंच गए। गोवंशीय के जख्म देखने के बाद गांव के लोगों से जानकारी जुटाई। इसमें ग्रामीणों ने चिड़ैयादाह गांव में पशुओं की हत्या कर मांस बेचे जाने का कारोबार बड़े पैमाने पर होने की बात कही। यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को कुछ लोग कार में डालकर ले जा रहे हैं। ऐसे ही कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एकत्र ग्रामीणों और हिंयुवा के कार्यकर्ताओं से पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इस बीच पुलिस द्वारा गोवंशीय के कटीले तारों में फंसकर घायल होने की बात कहकर मामला टरकाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने अन्य पशुओं के गायब और इसी तरह घायल होने की बात कही तो अफसर बैकफुट पर आ गए। सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए और घायल गोवंशीय को देवीपुरा गोशाला भिजवाया। हिंदू युवा के सूरज वर्मा और अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश सुनगढ़ी एसएचओ को दिए गए हैं।