फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forger of the farmer Account carried 18.9 thousand

जालसाज ने किसान के  खाते से उड़ाए 18.9 हजार 

Sun, 17 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/न्यूरिया।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/न्यूरिया। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Forger of the farmer Account carried 18.9 thousand
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर जाना एटीएम कोड 
एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 

खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक जालसाज ने किसान से एटीएम कोड जान लिया। जिसके बाद खाते से 18.9 हजार रूपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

न्यूरिया क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले ईशाक अली खेती करते है। उनका चालू खाता बीओबी की संडा शाखा में है। 14 जुलाई को एक नए नंबर से उसके पास फोन आया। जिसमें अंजान युवक ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम में खराबी आने की बात कही। पीड़ित से सुधार करने के नाम पर एटीएम का कोड भी पूछ लिया। जिसके बाद खाते से 18,900 रूपये की रकम निकाल ली। मोबाइल पर खाते से पैसा निकाले जाने का मैसेज पहुंचने पर पीड़ित के होश उड़ गए। बैंक जाकर जानकारी की तो पता लगा कि खाते से पैसा निकाला जा चुका है। थाना पुलिस के टालमटोल करने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद न्यूरिया पुलिस ने कार्रवाई की है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed