फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   forest officers run away after seeing tiger instead of saving life of youth

बचाने की जगह जंगल से बाहर भाग गए वनकर्मी 

Fri, 18 Aug 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 18 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
forest officers run away after seeing tiger instead of saving life of youth
youth

बाघ के हमले में एक युवक के मारे जाने और दूसरे के घायल होने की घटना के बाद एक तरफ वन कर्मियों पर सुविधा शुल्क लेकर लकड़ी कटान को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। वहीं घटना के दौरान बरती गई लापरवाही भी उजागर हो गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक को जब बाघ ने हमला बोला तो उसे छुड़ाने के लिए वनकर्मियों कई ग्रामीणों को बुलाकर जंगल ले गए। महज लाठियों के साथ बाघ के पास पहुंचे तो उसने नेतराम पर भी हमला बोल दिया। वनकर्मी उसे बचाने की जगह वन कर्मी जंगल से बाहर भाग गए। जिला अस्पताल में हमले के बाद गंभीर हालत में भर्ती कराए घायल नेतराम के बेटे वेदप्रकाश ने बताया कि उसके पिता परिवारीजनों संग बैठे हुए थे। इस बीच एक युवक ने गांव आकर वहां मौजूद वनकर्मियों को बाघ के हमले में अपने साथी के मरने की बात बताई। इस पर पिता नेतराम के साथ दर्जन भर ग्रामीणों को मदद के लिए वनकर्मी अपने साथ जंगल ले गए। खास बात रही कि वनकर्मी बाघ के चंगुल से मारे गए युवक को छुड़ाने के लिए जंगल ग्रामीणों के साथ पहुंचे थे। वनकर्मियों को यह भली भांति पता भी था कि शिकार करने के बाद बाघ उसके पास किसी को आसानी से जाने नहीं देता। इसके बाद भी वनकर्मियों ने सूझबूझ से काम नहीं लिया। वन विभाग के वाचरों ने इसकी सूचना भी उच्चाधिकारियों को पहले देना मुनासिब नहीं समझा। न ही बाघ के संभावित हमले से बचने के लिए अथवा उसे भगाने के लिए पटाखा आदि ही अपने साथ ले गए। सिर्फ हाथ में डंडा लेकर ग्रामीणों को चलने को कह दिया गया। खुद भी उनके हाथ में डंडा ही था। घायल नेतराम के बेटे वेदप्रकाश का आरोप है कि उसके पिता पर बाघ का हमला होने के बाद ग्रामीणों ने तो बचाया, लेकिन बुलाकर साथ ले गए वनकर्मी जंगल से बाहर भाग खड़े हुए। उसने यह भी कहा कि 40 से 60 रुपये गठ्ठर के हिसाब से वनकर्मी लकड़ी कटान करने वालों से लेते हैं। यही कारण रहा कि हमले की सूचना मिलने के बाद वह ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाने पहुंचे और आधी अधूरी तैयारी के  साथ ले गए। वनकर्मियों की चूक के चलते घायल नेतराम जिंदगी मौत से जूझ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed