{"_id":"d20a6efa3ef19b3285fc7fed022e63e7","slug":"for-wine-wife-beaten-by-belts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पत्नी को बेल्टों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए पत्नी को बेल्टों से पीटा
Pilibhit
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली बीसलपुर के गांव टिकरी में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने ससुराल जाकर पत्नी 20 वर्षीय सरिता गंगवार की बेल्टों से खूब पिटाई की। सरिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायल सरिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गांव जोगीढेर निवासी सरिता गंगवार ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी पड़ोसी गांव टिकरी के दिनेश गंगवार के साथ हुई थी। दिनेश शराब पीने के आदी हैं। शादी के कुछ दिन बाद से वह शराब पीने के लिए पैसे मांगते थे। जब वह कहती थी कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो मायके से पैसे लाकर देने की मांग करते थे। पैसा न मिलने पर उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 20 दिन पहले भी इसी बात को लेकर उसकी जमकर पिटाई की थी। सूचना पर पहुंचा भाई प्रिंस उसे मायके ले आया था। तब से वह मायके में रह रही थी। सोमवार की सुबह पति मायके में आए और पैसे मांगने लगे। पैसा देने से इंकार करने पर उसकी बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी और भाग निकला। जिससे वह घायल हो गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ओर से उसके पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन